जमुई के खैरा प्रखंड रायपुरा पंचायत के उपमुखिया उपेन्द्र यादव को खैरा पुलिस ने शराब के नशे में घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार खैरा प्रखंड के रायपुरा पंचायत के उपमुखिया को पुलिस ने शराब के नशे में गुप्त सूचना के आधार पर घर से गिरफ्तार किया गया है। अपराध संख्या 22/19 के आरोप में जेल भेज दिया।
खैरा थाना अध्यक्ष सिधेश्वर पासवान ने बताया कि पटना एक्साइज विभाग पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना मिली कि रायपुरा पंचायत के उपमुखिया अपने घर पर शराब पी रहे हैं। इस दौरान पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे घर से दबोच लिया। जहां उपमुखिया शराब के नशे में धुत था। वहीं, उपमुखिया को मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है।
इसके बाद कारवाई करते हुए जमुई जेल भेज दिया गया। वहीं, इस विषय में उप मुखिया उपेन्द्र यादव ने बताया कि हम शराब नहीं पीए हैं। मुझे पीने के लिए कहा गया था। लेकिन, शराब नहीं पीये थे। उन्होंने इसे विरोधियों की साजिश बताया।
वहीं, सिमुलतला थाना के पुलिस ने 7 शैलानियों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है।सभी बंगाल के वर्धमान जिले का बताया जाता है।सभी शैलानियों की पहचान सुशांतो दत्ता, सपन दे,सुधांशु विश्वास,चंचल मालिक,अभिजीत पॉल,शिवनाथ सरकार,सुशांत मंडल के रूप में हुए है। जानकारी के अनुसार सभी शैलानी पिकनिक करने के लिए जमुई जिले के सिमुलतला मव आया था। यहां सिमुलतला थाने के मुखुनदकानन कोठी में शराब पार्टी कर रहा था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.