जमुई के झाझा में शुक्रवार की रात एक महिला की मौत हो गई। वृद्ध महिला की मौत के चंद मिनटों के बाद ही उनके पति की भी मौत हो गई। यह खबर पूरे गांव में फैल गई। लोग उनके घर पर जुट गए। सभी बस एक की बात कह रहे थें, पति-पत्नी का साथ हो तो इन दोनों जैसा। जीवनसाथी हो तो इनके जैसा। दोनों साथ जिए और दोनों की अर्थी भी एक साथ ही उठी।
शव को देखते-देखते त्याग दिए प्राण
मामला झाझा बस स्टैंड स्थित हेलाजोत का है। हेलाजोत निवासी 80 वर्षीय दर्शन यादव की पत्नी सोहगी देवी (70) का बीती रात निधन हो गया। इस दौरान दर्शन यादव घर से बाहर गांव में ही थे। लोगों ने इसकी सूचना उन्हें दी। इसके बाद वो घर पहुंचे, पत्नी के शव को देखते-देखते उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इसकी सूचना जैसे ही लोगों को मिली दूर-दूर से लोग पहुंचने लगे।
आसपास के इलाके मे दंपती के निधन की खबर की चर्चा होने लगी। दोनों की अर्थी को सजाकर अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें शोकाकुल परिजनों के साथ भारी संख्या में गांव के लोग भी शामिल हुए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.