पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अमदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर पंचायत के बेलगच्छी गांव में सोमवार को करीब तीन बजे दिन में आग लगी की घटना में तीन परिवारों का पांच घर जलकर राख हो गया। वही एक महिला बुरी तरह से झुलस गई हैं। आंशिक रूप से एक पुरुष भी झुलसा है। आग लगी कि इस घटना में अनाज कपड़ा नकदी एक अन्य घरेलू सामान भी अग्नि की भेंट चढ़ गया। मौके पर शेख इशरुल,जहांगीर, पचानंद मंडल,जानेसार आलम प्रकाश, मंडल रवि मंडल सहित कई ग्रामीणों ने पहुंचकर पंपसेट चलाकर आग पर काबू पाया। जिससे अगल-बगल के घरों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया गया। लेकिन पीड़ित परिवारों के पांच घर जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस अग्निकांड में घोतू मंडल, शंकर मंडल एवं गुरुदेव मंडल का घर जलकर राख हो गया है। पीड़ित दुर्गा देवी व इसके ससुर घोतु मंडल ने बताई की दोपहर करीब 3:00 बजे अचानक उनके घर से आग की लपट उठने लगी। जब तक ये लोग कुछ समझ पाते तब तक आग प्रचंड रूप धारण कर लिया। और देखते ही देखते घर सहित सारा सामान नगदी एक लाख रु, जेवर-जेवरात, बर्तन, कपड़ा, आवश्यक कागजात जलकर स्वाहा हो गया।
पीड़ित को राहत सामग्री और सहायता राशि दी गई
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अग्निकांड के दौरान दो गैस सिलेंडर भी फटा है। अपना घरेलू सामान बचाने में 65 वर्षीय वृद्ध घोतू मंडल भी हल्का झुलस गया है।वही पड़ोस की एक महिला बोबी देवी जो आग बुझाने गई थी सिलेंडर फटने से बुरी तरह झुलस गई है।घटना की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियदर्शी राजेश पायरट, पशु चिकित्सक डॉ अमरंजय कुमार, राजस्व कर्मी सुरेश यादव, मौके पर पहुंचे। बीडीओ ने राहत समाग्री और सहायता राशि दी।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.