पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पति से विवाद होने के बाद में पत्नी ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली। घटना अमदाबाद थाना क्षेत्र के कीर्ति टोला की है। बुधवार की रात कीटनाशक दवा खाने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन स्थिति गंभीर होने के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां बुधवार की रात 11 बजे विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 9 माह पूर्व में विवाहिता ने प्रेम विवाह किया था। विवाहिता महिला का घर बंगाल के मालदा जिले में है। लेकिन वह अमदाबाद थाना क्षेत्र के कीर्ति टोला में नाना के घर में रहती थी। फिलहाल इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से मुफस्सिल थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर यूडी केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका संगीता कुमारी के नाना सुशील मंडल ने बताया कि बचपन से ही उनकी नतनी उनके साथ रहती थी। पढ़ाई लिखाई ननिहाल में ही हुआ था। इस दौरान दुर्गापुर विनोद टोला निवासी आदित्य चौधरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 9 माह पूर्व में आदित्य और संगीता की शादी करा दी गई। जहां परिवार की भी राजामंदी उन दोनों को मिल गई थी।
नाना ने कहा-शादी के कुछ माह बाद ही दोनों में विवाद होने लगा था
शादी के कुछ माह के बाद ही दोनों में आए दिन विवाद होता था। बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच काफी विवाद हुआ। पति के घर से बाहर निकलने के बाद विवाहिता ने घर में रखे फसल में डालने वाली कीटनाशक दवा खा ली। जिसके बाद विवाहिता की स्थिति गंभीर होने लगी। जिसकी जानकारी मिलते ही पति आदित्य चौधरी ने आनन-फानन में इलाज के लिए उसे उस स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रात 11 बजे महिला की मौत हो गई।
पति बोला-नहीं था विवाद
महिला की मौत की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची। जहां यूडी केस दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना को लेकर पति आदित्य चौधरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके बीच कोई विवाद नहीं था। संगीता ने घर में रखे जहर क्यों खाया इसके बारे में उन्हें कुछ पता नहीं। वहीं मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। महिला की मौत से घर में मातम पसरा है।
अमदाबाद पुलिस मामले में करेगी अनुसंधान
यूडी केस दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। महिला से बयान दर्ज कर केस को अहमदाबाद थाना ट्रांसफर किया जा रहा है। अमदाबाद पुलिस ने इस मामले में अनुसंधान करेगी।
रंजीत कुमार, थानाध्यक्ष, मुफस्सिल
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.