पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रखंड क्षेत्र के मुरादपुर पंचायत के नवाबगंज पूरब टोला गांव में एक युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुरादपुर पंचायत के नवाबगंज पूरब टोला निवासी मनोहर मंडल का 18 वर्षीय पुत्र सितल कुमार मंडल बुधवार को शाम में शौच करने के लिए चतरा बहियार गया हुआ था। जहां शौच करने के दौरान पोखर में पांव फिसलने से डूब गया। जब देर शाम तक अपने घर नहीं लौटा तो उसके परिजन खोजने के लिए से निकल कर खोजबीन की। गुरुवार को गोताखोर सुनील कुमार सिंह के द्वारा पोखर से मृतक का शव बरामद किया गया। इधर घटना की खबर कुरसेला थानाध्यक्ष व समेली अंचलाधिकारी को दी गई। घटना की खबर मिलते ही कुरसेला थानाध्यक्ष अंजय अमन सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ में समेली अंचल निरीक्षक अशोक कुमार झा भी घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा गया। मृतक के परिजनों से मिलकर मुखिया अनिता देवी, पूर्व मुखिया सुरेश कुमार, समिति सदस्य संतोष कुमार, जिला परिषद सदस्य सरिता कुमारी, महेश्वरी पासवान ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.