पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अमदाबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी गेनू मंडल का 50 वर्षीय पुत्र बुद्धू मंडल की मृत्यु महानंदा नदी में स्नान करने के दौरान हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर निवासी गेनू मंडल का 50 वर्षीय पुत्र बुद्धू मंडल अपनी पत्नी रीना देवी के साथ अपने भगीना सरवन मंडल के घर इंग्लिश गांव श्राद्ध कर्म में शामिल होने गया था। मालूम हो कि सरवन मंडल का घर बिहार बंगाल के सीमा पर स्थित है। इंग्लिश गांव के बगल से महानंदा नदी बहती है। मृतक बुद्धू मंडल की पत्नी रीना देवी एवं परिजनों ने बताया की दोपहर बाद बुद्धू मंडल नदी में स्नान करने गया था। स्नान करने के क्रम में बुद्धू मंडल गहरे पानी में चला गया। जिससे पानी में डूब कर इसकी मृत्यु हो गई। इस अप्रत्याशित घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.