काढ़ागोला में गंगा 24 घंटे से स्थिर है तो रामायणपुर में गंगा के जलस्तर में 24 घंटे में 9 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। रामायण पुर में ढ़ाई घंटे में गंगा के जलस्तर में 1 सेमी की वृद्धि हो रही है। वही बरंडी के जलस्तर में 6 और कोसी के जलस्तर में 1 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। जबकि कारी कोशी पिछले 24 घंटे से स्थिर बनी हुई है। महानंदा के जलस्तर में लगातार गिरावट जारी है।
लेकिन जलस्तर में गिरावट होने से महानंदा नदी से सटे कुछ इलाकों में कटाव की समस्या बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे के दरमियान झौआ में महानंदा के जलस्तर में 37 सेमी की गिरावट हुई है। जिले में बरंडी नदी को छोड़ गंगा कोसी और महानंदा अभी चेतावनी स्तर से नीचे है। हालांकि रामायणपुर में जिस रफ्तार से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है अगर 2 दिनों तक यही रफ्तार रही तो चेतावनी स्तर को पार कर जाएगी। रामायणपुर में गंगा का चेतावनी स्तर 26.65 सेंटीमीटर पर है।
इधर, लखनपुर वार्ड- 9 में हाट खोला गांव के समीप महानंदा विभाग द्वारा कटावरोधी कार्य प्रारंभ कर दी गई है। पांच जुलाई को लखनपुर पंचायत के वार्ड-9 में हाट खोला के समीप कटाव हो रहा था। महानंदा विभाग के कनीय अभियंता विजय कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार हॉट खोला के समीप कटावा स्थल पर 300 मीटर में बंबू रोल द्वारा कटावरोधी कार्य कराया जा रहा है।
वर्तमान परिपेक्ष में अब भी कई परिवारों का घर महानंदा नदी के किनारे कटाव के मुहाने पर खड़ा है। लखनपुर वार्ड-9 के वार्ड सदस्य तफैजुल हक ने बताया कि नदी के जलस्तर में कमी आई है। जिससे अभी कटाव रुका हुआ है। लेकिन नदी के किनारे कई परिवारों का घर है जो कटाव को देखते हुए दहशत में हैं। उन्होंने सरकार से कटाव से पीड़ित लोगों को मुआवजा देने की बात कही है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.