पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सदर प्रखंड के मथार दियारा गांव में गुरुवार को आग लगने से 16 लोगों के घर जलकर स्वाहा हो गए। बताया गया कि रहीमपुर पंचायत के वार्ड संख्या-6 में एक घर से उठते धुआं को देखकर जबतक लोग कुछ समझ पाते घर धू- धू कर जलते देगा। आगजनी की शोर पूरे गांवों फैल गई। आग की लपटे को देख लोगों ने चापानल व गड्ढे के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग धीरे- धीरे विकराल रूप ले लिया। एक घर में लगी आग देखते ही देखते चंद मिनटों में ही दर्जन भर से अधिक घरों को अपने आगोश में लेकर स्वाहा कर दिया। जबकि कुछ घर आंशिक रूप से भी प्रभावित हुए हैं। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने ही आग बुझाने का प्रयास किया घटना की सूचना पाकर बाद में जिला प्रशासन के द्वारा भेजी गई अग्निशमन दस्ता के मदद से पूरी तरह आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग सबसे पहले जयजय राम यादव के घर से उठी। उस समय घर के सदस्य घर के बाहर थे। जबतक आसपास के लोग जुटे आग विकराल रूप धारण कर चुकी है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। कुछ लोग बच्चों द्वारा अगरबत्ती जलाने से आग लगने की बात बता रहे थे। इस अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गई। इनलोगों के घर जले : गुरूवार को मथार में लगी आगजनी की घटना में वार्ड नं-6 निवासी विकास यादव, फेकनी देव, किशुन यादव, रामविलास यादव, नुनु नारायण यादव, कृष्ण मोहन यादव, पिंटू यादव, जय जय राम यादव, रतन यादव किशन यादव, धारो यादव, गोविंद यादव, गौतम यादव, अभिनंदन यादव, सुभाष यादव, बाबूजन यादव के घर जलकर स्वाहा हो गया। सीओ अंबिका प्रसाद ने बताया कि इनलोगों के करीब 4.5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
अगलगी से दर्जनों घर की बिजली हुई बाधित
आगजनी की घटना में बिजली का पीवीसी तार भी जलकर नष्ट हो गया। जिस कारण उससे संबंधित दर्जनों घरों की आपूर्ति सेवा बूद गई। स्थानीय अभिराज कुमार यादव ने बताया कि अब जबतक इसे दुरूस्त नही करवाया जाएग मोबाइल चार्ज करने में भी परेशानी होगी।
प्रकिया के तहत उपलब्ध कराई जाएगी सहायता
घटनास्थल पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। कुल 16 लोगों के टाट और फूस और ईंट के घर जले हैं। प्रकिया पश्चात सभी को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
-अंबिका प्रसाद, सीओ, खगड़िया सदर।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.