अलौली प्रखंड में कार्यरत ग्रामीण आवास सहायक व खगड़िया सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत के नन्हकू मंडल टोला निवासी अनिकेत कुमार उर्फ वीर गांधी की धर्म पत्नी सोनी कुमारी (29 वर्ष) का निधन हो गया। बताया गया कि सोनी लम्बे समय से मुम्बई में कैंसर का इलाज करा रही था। निधन के बाद बुधवार को शव का अंतिम संस्कार मुंगेर घाट पर किया गया है।
इधर उनके निधन पर राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार सर्राफ, प्रदेश सचिव व खगड़िया जिलाध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री सहित संतोष आर्या, मोहम्मद नुरूल्लाह, मधुसूदन कुमार, अभिषेक कुमार, आकाश कुमार, राजेश कुमार, अशोक मरांडी, अभिनव, आशीष सहित अन्य आवास कर्मियों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.