जीवन को समर्पित:निषाद के गुणों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है: रामवृक्ष सदा

खगड़िया2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला राजद परिवार ने बुधवार को जिले में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. विद्यासागर निषाद के पुण्यतिथि मनाया। मौके पर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजद जिलाध्यक्ष कुमार रंजन पप्पू ने कहा कि स्व. विद्यासागर निषाद के जीवन काल में किए गए कार्यों से राजद कार्यकर्ताओं को सीखने की जरूरत है। वह जीवन के अंतिम क्षण तक राजद के लिए अपने जीवन को समर्पित करते रहे। उनके पद चिन्हों पर चलने से राजद के कार्यकर्ताओं को मंजिल की प्राप्ति हो सकती है।

वह हमेशा गरीबों मजदूरों एवं दबे कुचले लोगों की बात मजबूती से उठाया करते थे। कार्यक्रम का संचालन नंदलाल मंडल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अलौली विधायक राम वृक्ष सदा मौजूद थे। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. निषाद के गुणों को शब्दों में बयां नही किया जा सकता। वे हर वर्ग एवं समुदायों के लोगों को हमेशा उत्थान की बात करते रहते थे।

वह हमारे बीच नहीं है उनकी कमी राजद को हमेशा खलती रहेगी। मौके पर गोगरी नगर अध्यक्ष मनोज निषाद, युवा राजद के प्रदेश महासचिव संजय कुशवाहा, राजद प्रदेश महासचिव नरेश सहनी, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश राम, सहित अन्य राजद नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...