पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रेम प्रसंग में खगड़िया जिले के पसराहा थाना के तिहाय गांव निवासी सुमित कुमार का अपहरण शुक्रवार की रात तुलसीपुर यादव टोला स्कूल के समीप से बदमाशों ने कर लिया। युवक अपनी बहन की ससुराल तुलसीपुर गांव आया था। इसके बाद बहन के ससुराल वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गांव में छापेमारी शुरू की। दो घंटे के बाद पुलिस ने अपहृत युवक को गांव के पास ही सरसों खेत से बरामद कर लिया। जहां बदमाशों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर रखा था और उसकी पिटाई भी की थी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी फंटुश यादव एवं दिलराज यादव को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी मिलन यादव को भी पुलिस ने शनिवार तड़के उसके घर से दबोच लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी फंटुश यादव की पुत्री और युवक सुमित बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुमित उससे मोबाइल पर बात करता था और मिलने के लिए अक्सर तुलसीपुर आता था। इससे आजिज होकर युवती के परिजनों ने घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.