पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक सीमांचल में पहली बार होगी। 16अप्रैल से शुरू होने वाली तीन दिवसीय बैठक एमजीएम यूनिवर्सिटी के परिसर में होगा। गुरुवार को इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कार्यक्रम के लिए कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक किया। बैठक भाजयुमो के जिला अध्यक्ष गणेश झा ने की। तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई विभाग प्रमुख, सह प्रमुख बनाए गए। प्रदेश भर से आने वाले अतिथियों के लिए स्वागत, आवासन, भोजन, रजिस्ट्रेशन, सभास्थल, आगंतुक सूचना केंद्र, सहायता केंद्र के लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गयी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहर में साज सज्जा झंडातोलन द्वार की व्यवस्था के लिए नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा राकेश गुप्ता को प्रभार दिया गया। कार्यक्रम में कोविड 19 के गाइडलाइन का भी ध्यान रखने को कहा गया। सनद रहे कि प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा संजय जयसवाल ,मुख्य सचेतक सहित भाजपा के 20 से अधिक मंत्री शामिल होंगे। बैठक में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार,जिला अध्यक्ष भाजपा सुशांत गोप,भाजयुमो के जिला अध्यक्ष गणेश झा,विशाल कुमार,राजेश गुप्ता,जय किशन प्रसाद,सरदार बलदेव सिंह उर्फ बंटी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.