पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्लस टू उच्च विद्यालय पौआखाली में जीविका की दो दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण में गुरुवार को तीन पंचायतों के लिए संकुल स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। बैठक में तीन पंचायत भोलमारा, पौआखाली व रसिया पंचायत की जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं शामिल रही। तीनों पंचायतों में चल रहे जीविका समूह के अनुश्रवण के लिए सर्वप्रथम 48 सदस्य को चयनित किया गया। इनमें से 12 को कार्यकारिणी व पांच महिलाओं को स्कूल स्तरीय कमेटी का पदेन सदस्य बनाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष रीता देवी, उपाध्यक्ष रुकमणी देवी, सचिव राधिका देवी, उपसचिव अनीता उरांव एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु नजमा खातून का चयन किया गया। चयन के उपरांत सभी नव चयनित सदस्यों को ईमानदारी पूर्वक कार्य करने के लिए शपथ दिलाया गया। वही मौजूद जीविका दीदियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। जिसमें सामुदायिक समन्वयक महेश कुमार, बुक कीपर, अदिति कुमारी, फुल कुमारी थीं।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.