विदाई समारोह:कनीय पुलिस कर्मियों को निवर्तमान थानाध्यक्ष से सीख लेने की है दरकार

कसबा2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कसबा थाना परिसर में बुधवार को एक सादे समारोह में कसबा के थानाध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर तथा एएसआई राजेश आनंद के स्थानांतरण के मौके पर विदाई दी गयी। मौके पर पुलिसकर्मियों व थाना क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की गई।

विदाई समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह कसबा के उप प्रमुख मो.इरफान आलम ने की। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा राजद के जिलाध्यक्ष नवीन यादव ने थानाध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर को एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी बताया। वहीं, उप प्रमुख मो.इरफान आलम ने इस मौके पर कहा कि अपने कार्यकाल में थानाध्यक्ष ने अपराध नियंत्रण से लेकर थाना परिसर के सौंदर्यीकरण से अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इसे कसबा वासी सदा याद रखेंगे।

वही वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष बमबम साह, जिला सचिव पप्पू चौरसिया तथा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार मुकुल ने कहा कि थानाध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर आमलोगों से सीधे मिलकर उनकी परेशानियों को दूर करते थे। वहीं कसबा थाना के पुअनि मुकेश कुमार मंडल ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से थानाध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर को विदाई देते हुए उन्हें प्रशासन का सफल सहयोगी बताया। कहा कि कनीय पुलिस कर्मियों को उनसे सीख लेनी चाहिए।

इस मौके पर स्थानान्तरित थानाध्यक्ष तथा एएसआई राजेश आनंद को अंगवस्त्र प्रदान कर ससम्मान विदाई दी गयी। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि मो मुजाहिद, मो अफजल, कसबा व्यवसायिक संघ के सचिव सुमन कुमार उर्फ विकास नायक, मनोज साह, वार्ड सदस्य संजय यादव सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...