पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गलगलिया थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे भक्सरभिट्ठा नोमैंस लैंड पर भारतीय मजदूरों के साथ नेपाल के एपीएफ़ जवानों ने मारपीट की। नेपाल के भद्रपुर की अन्नपूर्णा प्लाईबोर्ड फैक्ट्री से मजदूरी कर वापस अपने घर गलगलिया आने के कर्म में नोमेंस लैंड पर भारतीय मजदूरों को बेरहमी से नेपाली सशस्त्र जवानों ने पिटाई की। पिटाई के बाद भारतीय क्षेत्र के एसएसबी व स्थानीय लोगों को ये बात बताई। जिसके बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया। लोग काफी उग्र हो गए। फिर स्थिति को एसएसबी द्वारा नियंत्रण कर लिया गया। फिर एसएसबी अधिकारियों द्वारा नेपाल के अधिकारियों से बात कर मजदूरों को न्याय दिलाने की बात की तब जाकर मजदूर शांत हुए। फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट में काम करके सोमवार की सुबह घर लौटने के क्रम में यह घटना हुई। तनाव को देखते हुए फिलहाल एसएसबी द्वारा नेपाल और भारत आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पीड़ित युवकों में राजू कामती, अजय यादव मुन्ना सहनी, नंदा ठाकुर, चंद्रदीप राम, फेंकना तोरी, सूरज सहनी, प्रदीप मांझी आदि थे।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.