पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता के आवेदन पर महिला थाने में मामला दर्ज हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना पौआखाली थाना क्षेत्र की है। 15 वर्षीय पीड़िता के अनुसार आरोपी ने प्रेमजाल में फंसाकर एक बार रेप किया। इसके बाद शादी की बात कहकर 4 महीनों से शारीरिक शोषण कर रहा है। पीड़िता घर वालों को जानकारी देने की बात कहती थी तो शादी की बात कहकर चुप करा देता था। पीड़िता ने कहा कि 16 जनवरी को शौच करने गई तो आरोपी ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए, तब तक वह भाग गया। घटना की जानकारी घर वालों को दी। लोग और घर वाले आरोपी के घर गए। जहां उसके परिवार वालों द्वारा शादी की बात कही गई। पुनः 18 जनवरी को उसके घर गए तो परिवार वालों ने मारपीट कर भगा दिया। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता का फर्द बयान लिया है और आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया है।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.