पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देश के कई राज्यों में कोरोना को रफ्तार बेहद खतरनाक रूप अख्तियार कर लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने पूरे राज्य में लॉक डाउन की घोषणा कर दिया है। लॉक डाउन के बाद लोग घर वापसी करने लगे हैं।बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद बढ़ गयी है।इस आशंका को भांपते हुए जिला प्रशासन ने भी कमर कस लिया है। गुरुवार को एडीएम ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में प्रशासनिक टीम ने रेलवे स्टेशन पर जाकर स्टेशन प्रबंधक के साथ अन्य प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की समुचित जांच सुनिश्चित करने की नीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिना जांच के एक भी यात्री स्टेशन परिसर से बाहर नहीं जा सके। इसकी मुकम्मल व्यवस्था बहाल किया जाएगा। स्टेशन से बाहर जाने वाले सभी रास्तों का भी जायजा लिया गया। एडीएम ने कई रास्ते की सील करने का निर्देश स्टेशन प्रबंधक को दिया।उन्होंने कहा कि यात्रियों के उतरते ही उन्हें एक जगह सामाजिक दूरी के साथ बैठने का इंतजाम किया जाएगा। एक एक कर सभी यात्रियों का कोविड टेस्ट होगा।जो यात्री संक्रमित मिलेंगे।उन्हें एक अलग कमरे में बैठाया जाएगा। सभी यात्रियों की जांच प्रक्रिया खत्म होने के बाद संक्रमित यात्रियों को आइसोलेशन सेंटर पर भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्री बिना जांच कराए स्टेशन से बाहर नही निकल सके। इस पर नजर रखने के लिए जीआरपी,आरपीएफ एवं जिला पुलिस बल को स्टेशन परिसर में तैनात किया जाएगा। सनद रहे कि वर्ष 2020 में लॉक डाउन के बाद अन्य प्रदेशों से लगभग 40 हजार यात्री वापस घर आए थे। इस अवसर पर एसडीएम शहनवाज़ अहमद नियाजी,डीटीओ रविंद्र नाथ गुप्ता,आपदा प्रबंधन पदाधिकारी राहुल वर्मन,स्टेशन प्रबंधक प्रमोद कुमार ,सिविल सर्जन डॉक्टर श्रीनन्दन सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.