पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इन दिनों शहर से लेकर गांव तक लावारिश पशु का तांडव जारी है। लेकिन प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। बल्थी महेशपुर बहियार में गुरुवार को एक सांड़ के हमले में एक किसान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अजोधी मुनि मकई का खेत देख कर लौट रहा था। रास्ते में ही सांड़ ने हमला कर वृद्ध को सींग से मारने लगा। आसपास के खेत में काम कर रहे लोग बचाने के लिए सांड़ के समीप पहुंचे। लेकिन तब तक सांड़ ने वृद्ध को मार कर घायल कर चुका था। काफी मशक्कत के बाद आसपास के खेत में काम कर रहे लोगों ने लाठी डंडे से मारकर सांड़ को भगाया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल किसान को बलथी महेशपुर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल किसान की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बता दें कि उत्तरी मुरादपुर पंचायत के लोग सांड़ के आतंक से भयभीत हैं। बहियार में सड़कों पर सांड़ घूमते नजर आते हैं। ये राह चलते लोगों को मार घायल कर देते हैं। इन सांड़ से निजात दिलाने के लिए प्रशासनिक के पास कोई भी उपाय नहीं है।
बहियार जाने से भी डरते हैं किसान और मजदूर
सांड़ के आतंक से भयभीत किसान व मजदूरों बहियार जाने से भी डर रहे हैं। सांड़ ने आए दिन किसी न किसी को घायल कर रहा हैं। पिछले महीने सांड़ ने बबलू सिंह तथा वकील मंडल को बहियार में हमला कर घायल कर दिया था। उत्तरी मुरादपुर पंचायत में सांड़ से पीड़ित किसान, सुबोध ठाकुर, मनोज मुनि, विनोद मुनि, वकील मंडल, विजय ऋषि, उमेश चौधरी, भूमि मुनि, उमेश यादव, राजेश यादव, कुमार चौधरी, बिजो मुनी, अरविंद चौधरी ने प्रशासन से सांड़ के आतंक से निजात दिलाने तथा मृतक किसान के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। पंच सुबोध पासवान ने बताया कि पूर्व में भी सांड़ ने हमला कर कई किसानों को घायल कर चुका है।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.