पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बड़हिया थाना क्षेत्र के गंगासराय पंचायत के पश्चिमी टोला निवासी मनोज कुमार सिंह के एकलौत पुत्र 20 वर्षीय शिवम कुमार काे गुरुवार की अहले सुबह आल्टो कार में सवार अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा कर शादी के लिए अपहरण कर लिया। जानकारी पर शिवम के परिजनों ने गंगासराय के निकट एनएच 80 जाम कर दिया। बड़हिया पुलिस सड़क जाम स्थल पर पहुंच कर परिजनों को युवक की बरामदगी के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए सड़क जाम हटाने की अपील की, लेकिन परिजन अड़े रहे। इसी बीच अपहर्ता ने शिवम की एक लड़की से शादी करने की तस्वीर वायरल कर दी। उसके बाद पुलिस ने अपहरण के चार घंटे के अंदर जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मंजोस गांव से युवक काे बरामद किया। शिवम के शरीर पर हल्दी का उबटन लगा एवं पैर रंगा हुआ मिला। युवक की बरामदगी के बाद परिजनों ने सड़क जाम समाप्त किया। इस दौरान 06 बजे सुबह से 11 बजे तक छह घंटा सड़क जाम रहा। युवक की बरामदगी के बाद एसपी सुशील कुमार बड़हिया थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। सड़क जाम करने पर 18 नामजद सहित कई अज्ञात लोगों पर बड़हिया थाना में एफआईआर दर्ज हुई। बड़हिया थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि शिवम से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों को सुपूर्द किया जाएगा।
जबरन हल्दी लगा लड़की की मांग में सिंदूर डलवाया
दोस्तों के साथ दौड़ने निकले थे। तालाब के समीप लाल रंग की एक आल्टो कार में से दो लोग हाथ में पिस्टल लेकर निकले एवं दोस्तों को भगाकर हमें कार में पीछे की सीट पर बीच में बैठायाा। कार में एक चालक सहित चार लोग थे। सदायबीघा होते कार एनएच 80 के निकट से अशोक धाम होते बढ़ने लगे। आगे दो बाइक सवार थे। कार को अशोकधाम में रोकना चाहा लेकिन परिवार वाले को जानकारी मिलने की सूचना पर सिकंदरा होते जमुई रोड की ओर बढ़ाते रहे। फोन पर अपहरणकर्ता बात कर रहे थे। महादेव सिमरिया मंदिर में कार से उतार मंदिर के एक साइड में कपड़ा चेंज कराया। जबरन महिलाएं शरीर पर हल्दी लगा कुछ महिलाएं पैर रंगने लगी। फिर लड़की की मांग में सिंदुर डलवा दिया। जैसा कि अपह्त शिवम ने बताया।
अपहरण के बाद शादी करने की पूर्व से थी प्लानिंग
अपहरण के बाद शादी करने की पूर्व से प्लानिंग थी। बड़हिया के पहाड़पुर निवासी कारू सिंह उर्फ मंगल सिंह की पुत्री से शादी करने के लिए अपहरण की साजिश की थी। लड़की का मौसी घर गंगासराय है। अपहृत शिवम कुमार बुधवार की शाम गया से लौटा था। उसका चयन आर्मी के क्लर्क ग्रेड में हुआ है। 14 जनवरी को उसे हैदराबाद में योगदान देने के लिए जाना है।
अपहरण के 4 घंटे बाद ही पुलिस ने किया बरामद
बड़हिया थाना में एसपी सुशील कुमार ने कहा कि चार घंटे बाद बरामदगी हो गई। युवक के पिता मनोज कुमार सिंह ने गंगासराय गांव के लड़की के मौसेरा भाई जयशंकर कुमार पिता मुन्ना सिंह को नामजद किया। बड़हिया थानाध्यक्ष डीके पांडेय, लखीसराय थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, हलसी थानाध्यक्ष संतोष सिन्हा, बड़हिया े एसआई रंजन कुमार व अन्य की टीम ने छापेमारी की।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.