पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बुधवार की देर रात माणिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आपत्तिजनक हालत में एक युगल प्रेमी को एक घर से पकड़ा गया। इसके बाद प्रेमी के साथ ग्रामीणों ने मारपीट भी की। उसके बाद दोनों युगल प्रेमी को शादी करा दी गई। घटना बुधवार की देर रात की है। मामले को दबाने को लेकर रात में ही दोनों युगल प्रेमी की शादी करा लड़के के घर भेज दिया गया है। उक्त लड़का मेदनीचौकी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार लड़के की यह दूसरी शादी है। लड़के की पहली पत्नी का देहांत हो चुका है। जिसके बाद विगत 6 माह से युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस संबंध में माणिकपुर थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार ने मामले की जानकारी नहीं होने के बात बतायी।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.