पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले की शहर की पुलिस अब लग्जरी गाड़ियों से अपराधियों को पकड़ेगी। पुलिस मुख्यालय ने दो नई लग्जरी गाड़ियां लखीसराय पुलिस को उपलब्ध कराया है। दोनों गाड़ियां सिक्स सिटर है। एक गाड़ी की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। पहले से पुलिस के पास बोलेरो एवं सूमो विक्टा जैसी ही गाड़ियां उपलब्ध थीं। अब जिले की पुलिस को भी स्मार्ट बनाने के लिए लग्जरी गाड़ियां उपलब्ध करायी जा रही है। गलियों में गश्त लगाने के लिए नई बाइक भी सभी थानों को उपलब्ध कराई गई है। एसपी सुशील कुमार ने बताया कि लखीसराय पुलिस को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने का प्रयास रंग लाने लगा है। महानगर की तर्ज पर लखीसराय पुलिस को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त लग्जरी वाहन से गश्ती करेगी। पुलिस मुख्यालय द्वारा इसके लिए दो अर्टिगा वाहन उपलब्ध कराया गया है। वहीं पेट्रोलिंग के लिए 11 अपाचे बाइक उपलब्ध कराया गया है। बाइक सभी थाना को दी गई है।
‘पुराने वाहन से पीछा करना हो रहा था मुश्किल’
एसपी की मानें तो अपराध को अंजाम देने के लिए अपराधी तेज रफ्तार वाले वाहन का उपयोग करते हैं। अपराध के बाद पुलिस पहुंचकर जब उस अपराधी का पीछा करती थी तो जीप व अन्य वाहन से पकड़ना मुश्किल साबित हो रहा था। जिसका फायदा अपराधी बखूबी उठाते थे। खासकर छिनतई, राहजनी व अन्य बड़ी घटनाओं में तेज रफ्तार वाहन के उपयोग होने की जानकारी मिलती थी। पुलिस अर्टिगा से गश्ती के जरिए बदमाशों पर नजर रखेगी। पहली दफा बिहार पुलिस के लिए इस गाड़ी की खरीद की गई है।
पॉजिटिव- आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.