पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एससीएस डीएवी खड़गपुर की छात्रा सुरुचि ने एक बार फिर प्रदेश स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में अपनी सटीक निशानेबाजी से न सिर्फ अपने विद्यालय बल्कि पूरे खड़गपुर को गौरवान्वित किया है। प्रसन्डो निवासी सुरुचि ने अब तक अपने विद्यालय के लिए राज्य स्तर पर कई बार अपना दमखम दिखाते हुए ढेरों पदक अर्जित किए है। इस बार 17 से 21 फरवरी तक सीवान में आयोजित हुए पांचदिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप के विभिन्न वर्ग में सुरुचि ने एक स्वर्ण और तीन रजत पदक प्राप्त कर खड़गपुर की प्रतिष्ठा को गौरव शिखर पर पहुंचाया। चैंपियनशिप में बिहार के विभिन्न जिले के विभिन्न आयु वर्ग हिस्सा सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सुरुचि ने एक स्वर्ण और तीन रजत पदक हासिल किए। एससीएस डीएवी की सुरुचि ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में सबयूथ में गोल्ड, यूथ में सिल्वर और जूनियर वर्ग में भी सिल्वर के साथ सीनियर वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं इसी विद्यालय के अतुल राजवंश ने कांस्य पर कब्जा जमाया।
सीवान की सांसद व उनके पति ने किया सम्मानित
सुरुचि को सीवान की सांसद कविता सिंह और उनके पति पूर्व विधायक रहे अजय सिंह के द्वारा पुरस्कृत किया गया। खड़गपुर की सुरुचि और अतुल राजवंश की उपलब्धि पर खड़गपुर के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। डीएवी के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुरुचि इसके पूर्व भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित व्यक्तिगत और स्कूली प्रतियोगिता में भी कई स्वर्ण प्राप्त कर खड़गपुर को गौरवमान दिलाया है।
10 मीटर एयर रायफल में अतुल को कांस्य
डीएवी के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह ने सुरुचि के साथ 10 मीटर एयर रायफल के सबयूथ वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले अतुल राजवंश सहित टीम के साथ सीवान गए अन्य प्रतिभागियों को भी उत्साहित किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंधन बच्चों को शैक्षणिक के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में योग्य बना रहा है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.