पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बीते छह वर्षाें में बुधवार का दिन जनवरी का सबसे गर्म दिन रहा। जनवरी के पहले सप्ताह में कंपकंपी महसूस नहीं हुई। जनवरी में फिलहाल दाे दिनाें से शहर में तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया है। बुधवार काे तापमान ने छह साल के उच्चतर स्तर के रिकाॅर्ड काे तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो औसत से चार डिग्री अधिक है।
इससे पहले 2014 में 7 जनवरी सबसे गर्म दिन था। उस दिन 26.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। एक साथ दाे ओर से चक्रवाती क्षेत्र बनने के कारण मौसम में यह बदलाव हुआ है। बुधवार काे सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और धूप से आंख-मिचाैली चलती रही। दाे बजे के करीब कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। बादल के कारण हवा की रफ्तार कम रही। बुधवार काे शहर का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बूंदाबांदी की आशंका
गुरुवार काे भी शहर में बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी भी हाे सकती है। दिनभर के तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। शुक्रवार की रात से ठंड बढ़ेगी। शनिवार से कंपकंपी भी शुरू हाे सकती है। माैसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि फिलहाल पहाड़ाें पर लगातार बर्फबारी हाे रही है। गुरुवार से हिमालय में एक ताजा पश्चिमी विक्षाेभ भी सक्रिय हाे रहा है। इसका असर मैदानी इलाकाें में भी हाेगा। शुक्रवार की रात से कंपकंपी बढ़ेगी।
क्या है कारण
बंगाल से झारखंड हाेते हुए बिहार तक उपचक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.