नाथनगर सीओ पर लगे चार आरोप:प्रशासन ने भूमि सुधार व राजस्व विभाग को भेजी रिपोर्ट

भागलपुर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
नाथनगर सीओ स्मिता झा। - Dainik Bhaskar
नाथनगर सीओ स्मिता झा।

नाथनगर की सीओ स्मिता झा के खिलाफ गठित आराेप पत्र पर उनके जवाब पर जिला प्रशासन की ओर से मंतव्य रिपाेर्ट भूमि सुधार व राजस्व विभाग काे भेजी गई। इसमें मुख्य रूप से सीओ पर चार आराेप लगे हैं। इसका उन्हाेंने जवाब दिया था। इसमें कहा गया है कि 27 अप्रैल 2022 काे डीडीसी के निरीक्षण के दाैरान दाखिल-खारिज के केसाें का निपटारा पहले आओ पहले निपटाओ की तर्ज पर नहीं किया गया है।

साथ ही अंचल में सरकारी भूमि के 6 मामलाें में सिर्फ एक ही निपटारा गया है। भू-मापी के तहत 10 आवेदन पेंडिंग पाए गए। मापी के लिए लंबा समय दिया, इसके बाद भी मामले का निपटारा नहीं हाेने से भूमि विवाद की समस्या उत्पन्न हाे गई है।

लाेगाें की शिकायत रहती है कि समय पर कार्यालय नहीं आती हैं और न ही वहां मिलती हैं। इन सारे आराेप पर सीओ ने अपना जवाब दिया था। उनके स्पष्टीकरण पर एडीएम ने मंतव्य दिया और रिपाेर्ट विभाग काे भेजी गई।

खबरें और भी हैं...