पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इस बार गणतंत्र दिवस पर झारखंड के रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में होने वाले राजकीय समारोह में भागलपुरी सिल्क से तैयार तिरंगा लहराएगा। छह गुना नौ फीट का यह झंडा भागलपुर के खादी भंडार ने तैयार किया है। सिल्क से बने इस तिरंगे की कीमत 4200 रुपए है। जिला खादी ग्रामोद्योग संघ के प्रबंधक मायाकांत झा ने बताया कि तिरंगा रांची भेज दिया गया है।
पटना में भागलपुर में बना तिरंगा फहराए जाने के बाद अब यहां कई जगहाें से डिमांड आ रही है। खासकर सिल्क के झंडे की मांग ज्यादा है। पटना के गांधी मैदान में भी भागलपुरी सिल्क से बना झंडा ही फहराया जाता है। वहां भी झंडा भेज दिया गया है। इस साल अब तक एक लाख रुपए के झंडे बिक चुके हैं। पांच लाख रुपए की बिक्री का लक्ष्य है। पिछले साल पांच लाख से अधिक के तिरंगे बिके थे।
नया बाजार में रंगाई, छपाई और सिलाई का हाे रहा काम
भागलपुर के नया बाजार में तिरंगा तैयार किया जाता है। यहां 16 कारीगर इसे बना रहे हैं। 26 जनवरी और 15 अगस्त से एक माह पहले से यहां झंडा तैयार करने का कार्य शुरू हाे जाता है। रंगाई, छपाई व सिलाई का काम स्थानीय स्तर पर ही होता है। शहीद सैनिकों के अंतिम संस्कार के लिए भी यहां तिरंगा तैयार हाेता है।
इन जगहों से आई है डिमांड
झारखंड, पश्चिम बंगाल, भोजपुर, मुंगेर, बांका, पूर्णिया, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया आदि जगहों से भागलपुरी सिल्क के तिरंगे की डिमांड आई है।
50 रुपए से कीमत शुरू, मनचाहे साइज के झंडे का आर्डर दे सकते हैं ग्राहक
झंडे की कीमत उसकी साइज पर निर्भर है। ऑर्डर देकर भी मनचाहा साइज का झंडा तैयार कराया जा सकता है। 50 रुपए से 450 रुपए में सूती और 100 रुपए से लेकर 4200 रुपए तक में सिल्क के झंडे उपलब्ध हैं।
सिल्क साड़ियाें व खादी कपड़ों की भी बढ़ी डिमांड
गणतंत्र दिवस पर सिल्क साड़ियों व खादी कपड़ों की भी बिक्री में इजाफा हुआ है। युवतियाें का भी खादी कपड़ों व साड़ियाें के प्रति झुकाव बढ़ा है। सिल्क साड़ी 3600 रुपए में मिल रही है। इसके अलावा खादी का कुर्ता, पायाजामा, बंडी, टोपी की भी बिक्री हो रही है। बरियापुर में भी ग्राम स्वराज संघ की ओर से तिरंगा झंडा तैयार कराया जा रहा है। यहां केवल सूती कपड़ों से झंडे तैयार किए जाते हैं।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.