भागलपुर में बाढ़ सहित अन्य आपदा को लेकर पूर्व से तैयारी जारी है। इसको लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संभावित बाढ़, अतिवृष्टि व सुखाड़ आपदा 2022 की पूर्व तैयारी को लेकर वीसी से समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा के क्रम में संभावित बाढ़, अतिवृष्टि एवं सुखाड़ आपदा से बचाव की पूर्व तैयारी की समीक्षा संबंधित विभाग द्वारा कार्य योजना पर विस्तृत रूप से की गई। संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बाढ़ एसओपी के अनुसार सभी तैयारी की जा रही है
भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि बाढ़ पूर्व तैयारी अंतर्गत बाढ़ SOP के अनुसार सभी तैयारी की जा रही है। सभी प्रकार की राहत सामग्री के लिए निविदा की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। राहत शिविरों को चिन्हित कर लिया गया है। जिले में बाढ़ से संबंधित सभी प्रकार के मानव दवाओं का उचित मात्रा में भंडारण कर लिया गया है। सभी प्रकार के संसाधन का मानचित्रण कर लिया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तैयारी करने का निर्देश
जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने सभी संबंधित पदाधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि संभावित बाढ़ , अतिवृष्टि एवं सुखाड़ आपदा से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार पूर्व से ही हर हाल में तैयारी करना सुनिश्चित करें। मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक(नवगछिया),उपविकास आयुक्त व अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.