बिहार में हो रहे झड़प के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। इसको लेकर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। अजित शर्मा ने कहा कि ये भाजपा की सोची समझी साजिश है। ये सब आने वाले चुनाव को लेकर कराया जा रहा है। अजीत शर्मा ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भजापा हिन्दू व मुस्लिम की राजनीति करने लगा। दोनों को अलग करना चाहती है।
2024 के चुनाव को लेकर भाजपा बौखला गई है। इसलिए इस तरह की राजनीति करने लगे हैं। वहीं नीतीश कुमार ने इसे सोची समझी साजिश बताई है। शर्मा ने कहा कि ये जो करवाया जा रहा है, इसकी हम निंदा करते हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आपसी भाई चारा बना कर रखें, विवाद न करें।
भागलपुर में भी दो गुटों में हुआ झड़प
रामनवमी के बाद भागलपुर के नवगछिया समेत कई जिलों में दो पक्षों में हिंसा भड़की है। आपको बता दें कि शुक्रवार की रात नवगछिया के खरीक बाजार में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी की गई है। जिसके बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। लगातार इसको लेकर पुलिस कैम्प कर रही है। इसपर बयान देते हुए कहा कि कोई भी ऐसा करता है तो उस कारवाई होनी चाहिए। सभी धर्म व समुदाय के लोगों का अपना अपना त्योहार होता है। उसको हर्सोल्लास के साथ मनाना चाहिए। इसमें विवाद नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इस बार भाजपा कुछ भी कर ले। लेकिन बिहार में सरकार महागठबंधन की ही होगी। भाजपा बिहार में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनका सिर्फ गुजरात में ही चलेगा। बिहार में कुछ नहीं चल सकता है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.