शहर में सुबह से रुक-रुककर हाेती रही बूंदाबांदी ने रविवार काे ठंड बढ़ा दी। पिछले दाे दिन अच्छी धूप खिलने से ठंड में कमी आई थी। लेकिन रविवार की सुबह बादलाें से घिरी रही। बीच-बीच में 6.8 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा बहती रही। लेकिन इसकी दिशा उत्तर-पूर्वी थी। दूसरी तरफ बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी रही। लाेग घराें में दुबके रहे और गर्म कपड़ाें में दिखे। रूम हीटर और कहीं अलाव जलाकर ठंड भगाने का प्रयास करते रहे। हालांकि शाम में दिन की तुलना में ठंड में हल्की कमी आई। हालांकि कुहासा छाया रहा।
रविवार काे अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा। इसमें 24 घंटे में 4.8 डिग्री की कमी आई जबकि न्यूनतम तापमान बढ़ा रहा। रविवार काे यह 15 डिग्री रहा जबकि शनिवार काे 10 डिग्री था। साेमवार काे भी ऐसा ही माैसम रहने का अनुमान है। बीएयू के माैसम विभाग ने कहा है कि अगले रविवार तक न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट हाे सकती है और यह सात डिग्री तक रह सकता है। अधिकतम तापमान में कभी कमी ताे कभी वृद्धि हाेने का अनुमान है। अगले दाे से तीन दिन ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.