80 से ज्यादा लाभुकों को पहली किस्त का इंतज़ार:तीन साल बाद भी पीएम आवास योजना से नहीं बना घर, प्लास्टिक टांग कर रहने को मजबूर

भागलपुर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
आवास योजना की सभी राशि नहीं मिली तो अधूरा पड़ा है घर। - Dainik Bhaskar
आवास योजना की सभी राशि नहीं मिली तो अधूरा पड़ा है घर।

बूढ़ानाथ दिगंबर सरकार लेन की बसंती देवी काे तीन साल बाद भी नगर निगम से प्रधानमंत्री शहरी आवास याेजना के तहत मिलने वाली दूसरी किस्त का इंतजार है। 14 सदस्याें के साथ रहने वाली बसंती उसी अधूरे घर में प्लास्टिक टांगकर गुजर-बसर कर रही है, जबकि कुछ सदस्य किराये के कमरे में रहने काे मजबूर हैं। 26 फरवरी 2019 काे बसंती काे नगर निगम से कार्य शुरू करने की अनुमति मिली थी।

उसने पहली किस्त के आधार पर काम शुरू कर दिया। लेकिन दूसरी किस्त के लिए बार-बार पत्राचार करने के बाद भी यह तय नहीं हाे सका है कि उसे राशि कब मिलेगी। बसंती ने नगर निगम में 19 जुलाई 2022 काे आखिरी बार पत्र देकर नगर निगम से राशि देने की मांग की, लेकिन यह तय नहीं है कि उसे कब राशि दी जाएगी। यह समस्या सिर्फ बसंती की नहीं, बल्कि इसी इलाके की रहने वाली कुंती देवी का भी है, वह भी परिवार के 10 सदस्याें के साथ रहती है।

उसे तीसरी किस्त का इंतजार है। कमाेबेश इस तरह का हाल 80 से ज्यादा लाभुकाें का है। जिन्हें दूसरी और तीसरी किस्त की राशि नहीं मिली ताे घर आधे-अधूरे हालात में है। अब नगर की नई सरकार बनी है ताे उन्हें उम्मीद है कि उनकी राशि जल्द जारी कर दी जाएगी।

देरी की ये है वजह

नगर निगम के आवास शाखा की रिपाेर्ट के अनुसार इस याेजना के तहत पहले आवंटन की कमी से लाभुकाें काे समय से राशि नहीं दी गयी। इसके बाद नगर निगम चुनाव काे लेकर अचारसंहिता लागू हाे गया। अब आवंटन आ गया है ताे सभी काे राशि देने की तैयारी की जा रही है। उम्मीद है कि फरवरी में जिनका सब कुछ अपडेट है उन्हें अगली किस्त की राशि मिल जाएगी।

आवास याेजना के तहत लाभुकाें काे जल्द राशि मिलेगी। जानकारी है कि आवंटन आ गया है। सभी कागजाताें की जांच के बाद लाभुकाें का काम हाे जाएगा। -माे. रेहान अहमद, ओएस, नगर निगम

आवास याेजना के तहत जिन्हें राशि नहीं मिली है, दी जाएगी। लेकिन किन कारणाें से ऐसा हुआ है, इसकी जानकारी नगर निगम से लेंगे। उसके बाद निदान कराया जाएगा। -डाॅ. वसुंधरा लाल, मेयर

खबरें और भी हैं...