पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इस बार फरवरी का दूसरा सप्ताह आते ही ठंड लगातार कम हाेने लगी है। 17 फरवरी काे शहर छह साल में सबसे गर्म रहा। सूबे में लगातार दूसरे दिन भागलपुर सबसे गर्म रहा। भागलपुर के साथ डेहरी का भी अधिकतम तापमान बुधवार काे 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अभी दाे दिन तक आंशिक बादल छाए रहने की आशंका है। शुक्र व शनिवार काे गरज के साथ बारिश भी हाे सकती है। उसके बाद ठंड खात्मे की ओर बढ़ जाएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक कमजोर पड़े पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिन-रात के तापमान में अधिक अंतर दर्ज किया जा रहा है। यही वजह है कि दिन अधिक गर्म है। रात भी कम सर्द हो रही है। दाे दिनाें तक एक से दाे डिग्री तक गिरावट के बाद परिस्थितियों में खास बदलाव की उम्मीद कम है। इसके बाद लगातार दिन के तापमान में बढ़ोतरी हाेगी।
इस बीच बुधवार काे शहर में दिन भर बादल छाए रहे। धूप भी मद्धम रही। लेकिन इसके बावजूद दिन के तापमान में काेई अंतर नहीं आया। न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। बुधवार काे शहर का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार काे शहर का अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
आगे क्या : अगले दो से तीन दिनों तक तापमान ऊपर चढ़ेगा। हवा के कम दबाव का क्षेत्र बंगाल और ओडिशा से मध्यप्रदेश और राजस्थान की ओर शिफ्ट हो चुका है। इसके अलावा ओडिशा में भी एंटी साइक्लाेनिक सर्कुलेशन बना है। दक्षिण पश्चिम से उत्तर पूर्व है। इसकी वजह से शुक्र व शनि काे आंशिक बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश की भी आशंका हैं। हवा रुकने से नमी 40 फीसदी पहुंच गई है। इस वजह से गर्मी बढ़ रही है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.