शुक्रवार का दिन भागलपुर के लिए साल 2022 का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम वैज्ञानिक विरेंद्र झा ने बताया कि अभी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। 2021 की तूलना में 2022 में शुक्रवार को भागलपुर का तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी तीन दिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। ऐसे में लू की संभावना भी बनी रहेगी। लोगों को गर्मी से सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं जिला प्रशासन ने गर्मी से सतर्क और हिट वेब से सावाधन और सतर्क रहने की अपील कर चुका है।
तीन दिन 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तापमान
भागलपुर के लोगों को अभी गर्मी से तीन दिन राहत नहीं मिलने वाली है। शुष्क पश्चिमी हवाओ का प्रवाह राज्य के अधिकांश हिस्सों में ऐसी ही स्थिति देखने को मिल सकती है। भागलपुर में तीन दिन तक 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास गर्मी रहेगी। ऐसे में लोगों को लू से बचने की जरूरत है। अप्रैल और मई बहुत हिटिंग रहने वाला महीना होगा। इससे मानसून को मदद मिलती है।
इस साल मानसून रहेगा सामान्य, 13-14 जून तक आने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक विरेंद्र झा ने बताया कि इस साल मानसून सामान्य रहने वाला है। यानी 99 प्रतिशत संभावना है कि मानसून सामान्य रहेगा। इस साल भागलपुर में मानसून 13-14 जून तक आने की संभावना है। इस साल न तो कम बारिश होगी और न ही ज्यादा। इससे बाढ़ की स्थिति नहीं बनेगी। खेती के लिए भी अच्छा रहेगा। क्योंकि इस साल अच्छा हिंटिंग हो रहा है। यह मानसून के लिए बेहतर होता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.