लालू यादव और उनके करीबियों पर सीबीआई और ईडी की रेड के बाद बिहार में बयानबाजी तेज हो गई है। भागलपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने रविवार को बयान देते हुए कहा कि लालू जी जो भाजपा का रट लगाए बैठे हैं। वो तो चारा घोटाले में कांग्रेस के समय जेल गए थे। कांग्रेस के समय ही कई ऐसे केस खुले हैं, जिसमें आज कार्रवाई हो रही है। कोई भी संवैधानिक संस्था किसी पार्टी पर नहीं चलती है। जो जैसा करेगा उसको भुगतान होगा।
कई करीबी के घर की गई छापेमारी
लालू यादव व उसके कई करीबी के घर लगातार दबिश पड़ रही है। ईडी ने दावा किया कि लैंड फ़ॉर जॉब्स मामले में 600 करोड़ का घोटाला हुआ, साथ ही 150 करोड़ का बंगला चार लाख में खरीदा। इसके साथ ही कई तरह के मामलों को लेकर छापेमारी की जा रही है।
भाजपा का नहीं है कोई रोल
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बयान देते हुए कहा कि अगर कोई भजापा का रट लगाए हुए हैं तो गलत है। कोई भी संवैधानिक संस्था तो अपने मन से काम करती है। विजय सिन्हा ने बयान देते हुए कहा कि बिहार के प्रतिभा को इन लोगों ने बर्बाद किया है। अपने कर्मों का फल सभी को भुगतना पड़ता है, आज उसी कर्म का परिणाम है।
शहनवाज हुसैन ने कहा- आज का नहीं है मामला
पूर्व उद्योग मंत्री ने कहा कि लालू जी पर तो बहुत पहले से केस दर्ज है। भजापा इसमें क्या कराएगी। छापेमारी करने वाली सभी एजेंसी स्वंतत्र है। वो किसी पार्टी के कहने पर नहीं चलती है। उन्होंने कहा कि वो तो नौकरी देने के बदले जमीन लेते थे। इसी से अकूत संपत्ति बनाई है। जैसा जो करेगा उसको तो भुगतान ही होगा। इसमें भाजपा कुछ नहीं करा रही है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.