भागलपुर में आज गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:लोक आस्था छठ पूजा को लेकर गंगा स्नान को लेकर पहुंचे लोग

भागलपुर5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर छठ वर्तियों की भीड़ भागलपुर जिले के गंगा घाटों पर सुबह से ही उमड़ पड़ी है। जिले के बरारी गंगा घाट, सुल्तानगंज के उत्तरवाहनी गंगा घाट , कहलगांव के बटेश्वर स्थान गंगा घाट पर सुबह से ही गंगा स्नान को लेकर श्रद्धलुओं की भीड़ उमड पड़ी है। छठ वर्ती महिलाओं ने बताया कि 28 अक्टूबर को नहाय खाए, 29 अक्टूबर को खरना, 30 अक्टूबर को पहला अर्घ्य, एक नवंबर को छठ पूजा का निस्तार है।

इसी को लेकर अज गैबीनाथ के उत्तर वाहनी गंगा घाट में स्नान के लिये पहुंचे हैं। मंगलवार को सूर्य ग्रहण होने पर उत्तर वाहनी गंगा जल लेकर घर में शुद्धिकरण करते हुये पुजा पाठ करेगें। अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि छठ पूजा को लेकर बिहार झारखंड के छठ वर्ती महिलाओं कि भीड़ गंगा घाट पर आज अधिक है।

दो साल कोरोना काल के बाद इस साल सभी पर्व में जन सैलाब उमड़ रही है,छठ पूजा को लेकर घाटों पर लाखों की संख्या के श्रद्धालु पहुंचने की संभावना बनी है, हालांकि अभी तक घाटों की साफ सफाई नहीं हुई है। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने दावा किया है की घाटों पर सुरक्षा और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रहेगी।

खबरें और भी हैं...