पुलिस पर पथराव मामले में आया नया मोड़:बरारी के पूर्व ड्राइवर की संलिप्तता आ रही है सामने, एसएसपी ने कहा- जांच की जाएगी

भागलपुर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
आरोपी को ले जाती पुलिस। - Dainik Bhaskar
आरोपी को ले जाती पुलिस।

भागलपुर पुलिस पर हमला मामले में एक नया मोड़ आया है। बताया जा रहा है कि बरारी थाना के पूर्व ड्राइवर की भी इसमें संलिप्तता है। पुलिस सूत्रों की माने तो थाने के पूर्व ड्राइवर पिंटू ने ही पत्थर को जमा करा के रखा था। जैसे ही पुलिस आर्म्स एक्ट के आरोपी को पकड़ने गई तो पुलिस पर पथराव कर दिया गया।

इस मामले में एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि पथराव मामले में केस किया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि अगर कोई भी थाने के कर्मी की संलिप्तता है तो उसकी जांच की जा रही है। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पिंटू पूर्व में भी जेल जा चुका है। स्थानीय लोगों की माने तो बरारी में होने वाले सभी गलत कामों में पिंटू की संलिप्तता है।

पथराव में 3 लोग हुए थे घायल

शुक्रवार की रात इशाकचक पुलिस बरारी थाना क्षेत्र में अपराधियों को पकड़ने गई थी। जिसको लेकर पुलिस पर पथराव कर दिया गया था। इसमें 3 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इसमें बज्रा टीम के दो सिपाही व इशाकचक थाने के एक पुलिस कर्मी को भी चोट आई थी।

गौरव हरि पर कई मामले हैं दर्ज

गौरव हरि पर कई मामले दर्ज हैं। आर्म्स एक्ट, मारपीट, दबंगई सहित कई मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि 5 बार गौरव जेल जा चुका है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की गौरव कटहलबाड़ी स्थित एक घर में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस रात में ही छापेमारी करने चली गई थी। लेकिन गिरफ्तार करने के समय उसपर पथराव कर दिया गया था। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

दूसरे अभियुक्त चिक्कू यादव ने भी किया था सरेंडर

गौरव हरि के गिरफ्तारी के बाद दूसरा मुख्य अपराधी चिक्कू यादव ने भी सीजीएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बताया जा रहा है कि दोनों आर्म्स एक्ट का अभियुक्त था। वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी कर सकती है।