पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में ठंड की रफ्तार तीन दिनाें तक घटने के बाद शनिवार काे फिर बड़ी। दिन भर बादल छाए रहे, बूंदाबांदी भी हुई। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से बादल शहर में आए हैं। हालांकि नमी अधिक न हाेने से भारी बादल नहीं आए। इससे तेज बारिश नहीं हुई। माैसम विभाग ने धूल भरी आंधी चलने के आसार से इतर दिन में हवा की रफ्तार तीन किलाेमीटर से अधिक नहीं बढ़ सकी।
सुबह से बादल छाए रहने से दोपहर 12 बजे तक धूप नहीं निकली। उसके बाद धूप का अक्स दिखाई दिया। माैसम वैज्ञानिक दिलीप कुमार ने कहा, शहर में बंगाल की खाड़ी से नमी आने से बादल छाए और बूंदाबांदी हुई है। अब दिन और रात दाेनाें का तापमान तेजी से बढ़ेगा।
क्या है कारण
मध्यप्रदेश और उसके आसपास से समुद्र तल से 0.9 से 1.5 किलाेमीटर तक एंटीसाइक्लाेनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ाेतरी हुई है। पूर्व से बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा दक्षिण बिहार आ रही है।
24 घंटे में 6.7 डिग्री घटा दिन का पारा
बीते 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 6.7 घटा है। न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की बढ़त हुई। शनिवार काे अधिकतम तापमान सामान्य 30 डिग्री से दो डिग्री कम 28 रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य 14.1 डिग्री से एक डिग्री कम 13.1 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.3 व न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री था।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.