पेट्रोल से लेकर खाद्य तेल तक की बढ़ती कीमतों ने पहले ही लोगों की कमर तोड़ रखी है और अब सब्जियों के बढ़ते दाम ने एक बार घर की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। त्यौहार के बाद भी इसके दाम में कमी नहीं हुई है। पिछले साल नवंबर के अंतिम सप्ताह की तुलना में इस साल सब्जियाें के दाम 25 फीसदी ज्यादा हैं।
गाेभी के भाव ताे दाेगुना हैं। आलू के तेवर भी कम नहीं हुए हैं। पुराना आलू 25 रुपए व नया 40 रुपए किलो बिक रहा है। व्यापारियों ने बताया कि मंडी में लाेकल सब्जी की आवक कम होने से सब्जियों के भाव बढ़े हैं। बाहर से सब्जी लाने के कारण किराया लग रहा है। इससे भी दाम बढ़ गए हैं। इसने रसाेई का बजट बिगाड़ दिया है।
आलू के तेवर भी नहीं हो रहे हैं कम, पुराना 25 रुपए व नया 40 रुपए किलो बिक रहा
लाेकल गाजर आने में अभी एक माह लगेगा
गिरधारी साह हाट के व्यापारी जयप्रकाश माथुर ने बताया कि ज्यादातर सब्जियां बाहर से आ रही हैं। टमाटर रांची और हजारीबाग आ रहा है। लोकल टमाटर आना बंद है। 20 दिन के बाद आने की संभावना है, तभी भाव गिरेंगे। दलसिंहसराय से परवल, नेपाल से पत्ता गोभी, रांची से धनिया पत्ता आ रहा है।
रांची से आ रही धनिया पत्ता 100 रुपए और बिन्स 80 रुपए किलो की दर से बिक रहा। पत्ता गोभी नेपाल से आ रहा है। गाजर दिल्ली से लाया जा रहा है। लोकल गाजर आने में एक महीने से अधिक लगेगा। फूलगोभी 40 रुपए किलाे है। ठंड में नेनुआ की उपज कम होने के कारण कीमत बढ़ी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.