भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र के ममलखा के चाय चक स्थित एक बगीचे में पेड़ से लटकते हुए एक महिला की शव को बरामद पुलिस ने बरामद किया है। वहीं मृतक महिला की पहचान खबासपुर एकचारी के निवासी मनोज मंडल के करीब 20 वर्षीय पत्नी बबिता कुमारी के रूप में हुई है। मृतक के पति बहार में मजदूरी करता है। वहीं, पुलिस पूरे मामले में आत्महत्या और हत्या एंगल पर जांच कर रही है।
वहीं, परिजनों ने बताया कि महिला यहा कैसे आई कुछ पता नही है। मृतक बबिता का मौसा अरुण मंडल उसी गांव में रहता है। हालांकि, वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सबौर थानाध्यक्ष सुनील झा दलबल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर देर शाम थाना पर लाया है। वहीं लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि मृतक के साथ कुछ गलत हुआ है।
इसके बाद अपराधी साक्ष्य छुपाने के लिए उसकी हत्या करके पेड़ से लटका दिया है। लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या किस वजह से हुई है। वहीं, विधी व्यवस्था डीएसपी डॉ. कुमार गौरव ने बताया कि महिला का शव पेड़ से लटक रहा था। पुलिस अभी परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा हत्या है या आत्महत्या।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.