पूर्णिया के बाइपास मरंगा में रविवार को सड़क दुर्घटना में करीब 17 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व मरंगा थाना पुलिस के मदद से सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। घायल भूमि सिंह व बमी सिंह की स्थिति गंभीर होने से भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई है।
इस संबंध में घायल कन्हैया मंडल ने बताया कि सभी घायल भागलपुर जिले के मदरोनी गांव के रहने वाले हैं। पूर्णिया जंक्शन स्थित रेलवे रैकप्वाइंट में कुली का काम करते हैं। 22 मजदूर अपने घर मदरोनी बोलेरो पिकअप गाड़ी से जा रहे थे। बाईपास मरंगा चौक से पहले सामने तेज गति से आ रहे एक ऑटो आ रहा था। वहां बचने-बचाने के फेर में पिकअप पलट गया और 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना होते ही आसपास के लोग वहां पहुंच गए और सभी घायलों को पिकअप से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।
ये लोग हुए हैं घायल
कन्हैया मंडल, सुभाष सिंह, विजय सिंह, पिंकू मंडल, अजीत मंडल, विभाष मंडल, बमबम मंडल, बबलू सिंह, पुलकित मंडल, मनोज सिंह, मांगन निषाद, प्रधुम्न मंडल, कनीजा मंडल, विजय सिंह, भूमि सिंह, बमी सिंह, व प्रभु यादव सामिल है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.