पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
धुरपैली पंचायत के वार्ड नंबर दो पिपरा गांव में गैस रिसाव हादसे से महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इस घटना में अंजली देवी, उसके पति कलानंद विश्वास, उसके पुत्र अमन कुमार व अन्य पड़ोस कि वृद्ध महिला उदनी देवी गंभीर रूप से झुलस गये है। अंजली देवी जब चाय बनाने के लिए किचन गई तो गैस चूल्हा जलाते ही किचन में आग लग गई। इससे अंजली देवी के शरीर में आग लग गई। जिसको बचाने पति कलानंद विश्वास गए तो वह भी झुलस गए। किचन के बाहर बरामदे पर बैठा पुत्र अमन कुमार भी झुलस गया। सभी घायल लोग की इलाज पूर्णिया सदर अस्पताल में चल रहा है। अब तक गैस रिसाव की कोई खुलासा नहीं हो पाया है।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.