पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
क्या जदयू जिलाध्यक्ष श्रीप्रसाद महतो की शिकायत पर पूर्णिया के निवर्तमान नगर आयुक्त विजय कुमार सिंह स्थानांतरण के ढाई माह बाद पूर्णिया से बेगूसराय बंदोबस्त पदाधिकारी के पद के लिए विरमित हुए हैं। यह सवाल यहां चर्चा में है। इसकी चर्चा की वजह यह है कि जदयू के जिलाध्यक्ष ने एक दिन पहले यानी 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें आवेदन देते हुए निवर्तमान नगर आयुक्त के क्रियाकलापों की शिकायत की थी। उनके साथ जदयू नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष व कटिहार के लोकसभा प्रभारी जीतेन्द्र यादव भी थे। इसके बाद आनन-फानन में बेगूसराय के बंदोबस्त पदाधिकारी जिउत सिंह मंगलवार को पूर्णिया पहुंचकर नगर आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। जदयू के जिलाध्यक्ष श्रीप्रसाद महतो ने बताया कि निवर्तमान नगर आयुक्त श्री सिंह अपने पदस्थापना काल से ही विवादों के घेरे में रहे हैं। उन पर अधिकांश कार्य समुदाय विशेष के हित में करने का आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनहित से जुड़े कार्य डोर टू डोर सूखा गीला कचरा संग्रहण, कबीर अंत्येष्टि योजना, नल-जल योजना, आवास योजना आदि धरातल और लक्ष्य से दूर है। उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि राज्य सरकार के भ्रष्टाचार की जीरो टॉरलेंस नीति और सामाजिक न्याय की अवधारणा यहां पूरी तरह हाशिए पर है। दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, अनुसूचित जनजाति के पार्षद खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं और भयभीत हैं। विकास कार्य में जातिगत आधार पर भेदभाव किया जा रहा है तो दूसरी ओर नगर निगम की राशि की जमकर लूट हो रही है। उन्होंने बिंदुवार ध्यान आकृष्ट कराते हुए उच्चस्तरीय जांच के साथ ही जात-पात करने वाले नगर आयुक्त विजय सिंह के तबादले की मांग की थी।
28 जनवरी व 22 फरवरी 2020 को भी श्रीप्रसाद ने सीएम से की थी शिकायत
इससे पहले 22 फरवरी व 28 जनवरी 2020 को भी जदयू नेता श्रीप्रसाद महतो ने नगर निगम में व्याप्त अराजकता और महापौर व नगर आयुक्त द्वारा सामाजिक न्याय के साथ किए जा रहे खिलवाड़ के संबंध में शिकायत की थी। उन्होंने लिखा था कि नगर निगम महापौर सविता देवी और नगर आयुक्त विजय कुमार सिंह की मनमानी की वजह से निगम अराजकता के दौर से गुजर रहा है। इसके बाद अब 5 अप्रैल 2021 को सीएम को आवेदन देकर कहा गया है कि राज्यपाल बिहार के आदेश से सरकार के संयुक्त सचिव द्वारा नगर निगम पूर्णिया के नगर आयुक्त विजय सिंह का स्थानांतरण बंदोबस्त पदाधिकारी बेगूसराय के पद पर किया जा चुका है, परंतु ढाई माह से अधिक समय से पूर्णिया के पद पर काबिज हैं।
श्रीप्रसाद व जीतेन्द्र ने सीएम से की थी इसे लेकर मुलाकात
जदयू के जिलाध्यक्ष श्रीप्रसाद महतो व नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कटिहार लोकसभा प्रभारी जीतेंद्र यादव ने 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें नगर-निगम की वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल पूर्णिया नगर आयुक्त विजय कुमार सिंह का तबादला बेगूसराय किया व जिउत सिंह को पूर्णिया नगर आयुक्त का पदभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया है।
सभी आरोप गलत नए नगर आयुक्त को सौंप रहा हूं कार्यभार
मेरे कार्यकाल में काफी अच्छा काम हुआ हूं। मुझ पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं,वो निराधार व गलत है। मंगलवार को बेगूसराय के बंदोबस्त पदाधिकारी जिउत सिंह पूर्णिया आए हैं। मैं उन्हें कार्यभार सौंप रहा हूं।
विजय कुमार सिंह, निवर्तमान नगर आयुक्त।
शहर में 200 करोड़ के काम से इन दिनों विरोधियों की बौखलाहट बढ़ गई है
शहर में विकास कार्यों को देख हताश विरोधी खेमे द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। शहर में हो रहे 200 करोड़ के कामों से विरोधियों की बौखलाहट बढ़ गई है। 30-35 वर्षो से जर्जर सड़क बनना इनलोगों को नहीं पच रहा है। शहर की जो सड़कें पिछले 30-35 वर्षों से जर्जर थी, उसका निर्माण किया गया। प्रत्येक वार्ड में 3-3 करोड़ रुपए की राशि से विकास करवाया गया। 5 हजार 700 लोगों को आवास दिया गया। टाउन व वार्डों में 16 हजार 500 स्ट्रीट लाइट लगाकर शहर को रोशन किया गया है। क्या, मैंने 24 घंटे शहर के विकास के लिए सोचकर कोई गलती की है। -सविता देवी, मेयर।
पॉजिटिव- आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। नेगेटिव- नक...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.