जंगल साफ:भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल, भर्ती

कोढ़ा2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोढ़ा गांव की है। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है। एक पक्ष के मीना देवी पति भुवनेश्वर प्रसाद शर्मा द्वारा बताया गया कि बुधवार की सुबह अपने जमीन पर जंगल साफ कर रही थी।

इसी दौरान गणेश प्रसाद शर्मा, सुनीता देवी, अंजू कुमारी, अंकुश कुमार सहित आदि परिजन मिलकर उन्हें गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया। झगड़े में बीच-बचाव करने आए उनके पति और उनके परिजनों पर भी लाठी डंडे से वार किया गया। जिसे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। दूसरे पक्ष के गणेश चौरसिया ने बताया कि उनकी जमीन पर उन लोगों के द्वारा गड्ढा कर रहे थे।