पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बीएनएमयू की अंगीभूत इकाई एचएस कॉलेज उदाकिशुनगंज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रामनरेश सिंह पर दो महिलाकर्मियों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच में हो रही देरी के विरोध में जाप छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विवि में तालाबंदी कर विरोध-प्रदर्शन किया। अध्यक्षता कर रहे विवि अध्यक्ष अमन कुमार रितेश ने कहा कि एचएस कॉलेज उदाकिशुनगंज की दो महिलाकर्मियों ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. रामनरेश सिंह पर प्रताड़ित करने और वेतन रोकते हुए पद से हटाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित कर्मियों के द्वारा पांच दिन पूर्व ही कुलपति को लिखित आवेदन देकर इसकी शिकायत की गई। लेकिन अभी तक विवि प्रशासन प्रभारी प्राचार्य पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं जिलाध्यक्ष रौशन कुमार बिट्टू ने कहा कि एक ओर जहां देश में महिला सशक्तीकरण की बात हो रही है। वहीं एक प्रतिष्ठित कॉलेज के प्राचार्य के द्वारा उसी कॉलेज के महिला कर्मियों को प्रताड़ित करने किया जा रहा है। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन प्रभारी प्राचार्य को बचाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने विवि प्रशासन अविलंब मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी प्राचार्य के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
सभी कार्यालयों में तालाबंदी कर किया विरोध
आक्रोशित जाप कार्यकर्ता सुबह 11 बजे विवि पहुंचकर आरोपी प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सभी कर्मचारियों को बाहर निकालकर कार्यालय को बंद कर दिया। वार्ता के लिए पहुंचे कुलसचिव डॉ. कपिलदेव प्रसाद को छात्र नेताओं ने बैरंग वापस लौटा दिया। प्रदर्शनकारी मामले की अविलंब जांच कर प्रभारी प्राचार्य को निष्कासित करने की मांग कर रहे थे। लगभग चार घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद कुलसचिव डॉ. कपिलदेव प्रसाद, कुलानुशासक डॉ. बीएन विवेका और डीएसडब्ल्यू डॉ. अशोक कुमार यादव समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई। इसके बाद जाप कार्यकर्ताओं ने तालाबंदी समाप्त कर दिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सामंत यादव, काउंसिल मेंबर राजू मन्नू, जिला उपाध्यक्ष अविनाश सिंह, रामप्रवेश यादव, पिंटू यादव, मो. सलाम खान, निगम राज, प्रखंड अध्यक्ष मिथुन यादव, मो. इरफान, राजा कुमार, राहुल राज, सुधीर भगत, अजय सिंह, सुशांत यदुवंशी, अनुज रॉकी, आर्या रौशन, मिट्ठू, सुशील व पावेल समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
पॉजिटिव- आज का दिन मित्रों तथा परिवार के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा। साथ ही लाभदायक संपर्क भी स्थापित होंगे। घर के नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। आप पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.