पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले के सबसे बड़े सदर अस्पताल में में शाम 4 बजे से 6 बजे की दूसरी शिफ्ट में एक भी डॉक्टर ओपीडी में मौजूद नहीं मिले। जबकि दोनों शिफ्टों में डॉक्टर को अस्पताल में मरीज के इलाज करने का स्पष्ट निर्देश सिविल सर्जन के द्वारा दिया जा चुका है। फिर भी डॉक्टरों की मनमानी जारी है। पहले डॉक्टर मनमर्जी से इलाज करते हैं। अब वे ड्यूटी से गायब भी रहने लगे हैं। ऐसे में ग्रामीण इलाके से सदर अस्पताल आने वाले मरीज ठंड में बिना इलाज कराए कड़ाके की ठंड में निराश हो वापस लौट जाते हैं। शनिवार को दैनिक भास्कर टीम ने सदर अस्पताल के ओपीडी में सुबह और शाम दोनों शिफ्टों की पड़ताल की तो अधिकांश डाक्टर गायब मिले। सुबह 9 बजे से 2 बजे तक की पहली शिफ्ट में जहां कुछ चिकित्सक अपने-अपने वार्ड में मरीजों का इलाज करते नजर आए वहीं ऑर्थो वार्ड नंबर 4 में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं थे। उनका दिन के 1 बजे तक मरीज इंतजार करते रहे। इंतजार में तीन दर्जन से अधिक महिला-पुरुष मरीज डॉक्टर साहब के आने की प्रतीक्षा में लाइन में खड़े रहे। आखिरकार दिन के एक बजे उनका चेंबर बंद कर दिया गया। जिसके कारण बिना इलाज कराए ही मरीजों को वापस घर लौटना पड़ा।
शाम के शिफ्ट में ये डॉक्टर नहीं थे मौजूद
सदर अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में डॉ. आशीष इकबाल, नेत्र वार्ड में डॉ. तस्लीम और महिला वार्ड में डॉ. अमृता आनंद 4 बजे से 6 बजे की ड्यूटी में सदर अस्पताल नहीं पहुंची थी।
आखिर कब आएंगे डॉक्टर साहब
सुबह 12 बजे तक ऑर्थो वार्ड में डॉक्टर के केबिन के आगे मरीज सोच रहे हैं डॉ. किशोर कुमार मधु आिखर कब तक आएंगे।
शो कॉज पूछा जाएगा
ड्यूटी से गायब चिकित्सकों से शो कॉज पूछा जाएगा। गायब चिकित्सकों पर कार्रवाई होगी।
-डॉ. अवधेश कुमार, सीएस
मरीजों ने सुनाई आपबीती : हड्डी में दर्द है, डेढ़ बजे आए थे अब 5 बज रहे, नहीं आए डॉ.
महिषी के वीरबार गांव से पहुंचे शेखर तांती ने कहा 1:30 बजे से ओपीडी में बैठे हैं। 4 बजे डॉक्टर साहब के आने का समय था। अब 5 बजे से अधिक का समय हो चुका है। वार्ड 9 नंबर में डॉ. के इंतजार में हैं।
झपड़ा टोला से पहुंचे रेनू दास ने कहा कि हड्डी में दर्द है। सीधा खड़ा नहीं हुआ जा रहा है। डॉ. नहीं आएं।
बैजनाथपुर से शशि भूषण राम ने कहा सुबह 9 बजे से हड्डी दर्द के इलाज के लिए पहले 1 बजे तक इंतजार किया। डॉक्टर साहब नहीं आए। फिर देर शाम भी वे 5 बजे तक इंतजार करते रहे।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.