सहरसा सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर मोहल्ले में देर शाम एक विवाहिता की संदेहास्पद मौत हो गई। पुलिस ने महिला के बेडरूम से पंखा से झूलते ही शव को बरामद किया। परिजनों के अनुसार महिला ने आत्महत्या की है। किंतु, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।
मृतका सुमन झा की पत्नी ऋतु रानी है। सुमन झा पेशे से इंजीनियर हैं और जम्मू कश्मीर में कार्यरत है। हादसे के वक़्त वो सहरसा में नहीं थे। पत्नी की मौत की सूचना उन्हें भेज दी गई है। आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताया जाता है। मृतका अपने पीछे एक आठ माह का पुत्र छोड़ गई है।
ऋतु का मायका खगड़िया जिले के बेलदौर में है। ढाई- तीन वर्ष पूर्व उसका विवाह सुमन झा से हुआ था। ऋतु के माता- पिता फिलहाल जमशेदपुर में रहते हैं। बुधवार को उनके सहरसा पहुंचने की संभावना है। इसके बाद ही मामले की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.