शिकायत:सोशल मीडिया पर प्यार, भागकर पटना चली गई लड़की, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

सिकंदरा2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • पिता ने अपहरण का केस किया, युवती बोली-उसके साथ किया गया छल

थाना क्षेत्र के लछुआड़ से प्रेम-प्रसंग में 4 दिनों से गायब लड़की को सिकंदरा पुलिस ने लड़के के साथ 36 घंटे में कानपुर से खोज निकाला अौर जमुई ले आई है। रविवार को लछुआड़ गांव निवासी महेंद्र दास ने सिकंदरा थाने में अतुल ठाकुर नामक युवक के द्वारा उनकी पुत्री का अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा ने बताया कि लड़की को फेसबुक के माध्यम से 1 साल पूर्व यूपी के कानपुर थाना चकेरी साकिन मंगला बिहार निवासी अतुल सिंह उर्फ अतुल सिंह ठाकुर पिता अर्जुन सिंह चौहान से संपर्क हुआ। धीरे-धीरे व्हाट्सएप एवं फोन कॉल के माध्यम से बात होनी शुरू हो गई। लड़के ने कई प्रकार का झांसा देकर लड़की को 7 जुलाई पटना बुला लिया और वहां से कानपुर लेकर चला गया।

पिता की शिकायत के बाद पुलिस युवती को बरामद करने के लिए लगातार प्रयास में जुट गई। मोबाइल लोकेशन के माध्यम से सिकंदरा थाना के सहायक अवर निरीक्षक उपेंद्र पासवान, दो ड्राइवर, एक महिला कांस्टेबल एवं एक टाइगर मोबाइल की टीम गठित कर रविवार को कानपुर निकल गए। कानपुर पुलिस की मदद से मंगलवार की संध्या लड़के के साथ लड़की को बरामद कर लिया और उसे लेकर सिकंदरा थाना आ गए।

पहले भी अतुल गुजरात की एक लड़की को प्यार में फंसा चुका है
बताया जाता है कि अतुल सिंह पूर्व से गुजराती की एक लड़की को अपने जाल में फंसा कर रखा था। वह भी अतुल सिंह की तलाश में थी। फिलहाल बरामद लड़की अपने पिता के पक्ष में बयान देने को तैयार है। लड़की ने भी स्वीकार किया है कि लड़का फ्रॉड है और उसे झांसा देकर कानपुर ले गया लेकिन वहां जाने के बाद पता चला कि इसका पहले से भी कई लड़कियों के साथ चक्कर चल रहा है और यह लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसकी जिंदगी बर्बाद करता है। पुलिस की तत्परता के कारण लड़की सुरक्षित वापस आई हैं।

खबरें और भी हैं...