पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रखंड के लालपुर सरोपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या-11 में आग लगने से एक घर व सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-11 के जोगिंदर ऋषिदेव के घर में रात लगभग एक बजे आग की तपिश से लोगों की नींद खुली तो लोगों ने देखा कि घर में आग लग गई है। आनन- फानन में आग से बच कर घर से निकलकर किसी तरह गाय को बाहर निकाले। फिर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि आग से पांच बकरियां भी झुलस गई। घटना की जानकारी सीओ आदर्श गौतम और थानाध्यक्ष रणवीर कुमार को दी गई। इस अवसर पर विजय कुमार सिंह, जयप्रकाश साह, संजय साह, अंगद साह, प्रमोद कुमार, भागवत ऋषिदेव, रामचंद्र शर्मा व कमल ऋषिदेव सहित अन्य भी मौजूद थे।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.