अलीगंज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोल्हाना में कार्यरत शिक्षा सेवक 52 वर्षीय सरयू मांझी का असामयिक निधन मंगलवार की रात्रि को हो गया। मृतक सरयू कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। शिक्षा सेवक के असामयिक निधन पर सोनो के सभी शिक्षा सेवकों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
बिहार राज्य संविदा कर्मी शिक्षा सेवक संघ के प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष प्रकाश बौद्ध सहित शिक्षा सेवक दिलीप दास, मंटू कुमार मांझी, विकास कुमार आदि ने सरयू के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा सेवक अल्प मानदेय में पठन-पाठन सहित सरकार की अन्य योजनाओं में भी योगदान दे रहे हैं।
बावजूद इसके उन्हें सरकार की उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है। अल्प मानदेय के कारण परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी हो रही है। पैसे के अभाव में उचित इलाज नहीं हो पा रहा है। परिणाम स्वरुप शिक्षा सेवक असमय ही काल के गाल में समा रहे हैं। शिक्षा सेवक सरयू का भी पैसे के अभाव में उचित इलाज नहीं हो पाया। सरकार से उचित मुआवजा व नौकरी की मांग की।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.