सुपौल में हुड़दंगियों की होली को बदरंग करने में प्रशासन जुटी है। इसी कड़ी में जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल प्रशासन की ओर से छातापुर औऱ त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र में लगातार गश्ती की जा रही है। इसी दौरान त्रिवेणीगंज बाजार में अनुमंडल प्रशासन ने बाइक पर ट्रिपल लोडिंग और बाइक की साइलैंसर खोल कर हुडदंग मचाने वाले 15 हुड़दंगियों को उनकी बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। उनकी बाइक जब्त की गई है। मौके पर त्रिवेणीगंज SDPO गणपति ठाकुर, SHO संदीप कुमार सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद हैं।
अनुमंडल पदाधिकारी एस जेड हसन ने कहा कि आज होली ओर शब-ए-बारात दोनों पर्व है। सब जगह पेट्रोलिंग की जा रही है। जो भी हुड़दंगी माहौल को खराब करते नजर आ रहा है। उसे अरेस्ट किया जा रहा है। अभी तक 15 हुड़दंगी को गिरफ्तार किया गया है। बाइक भी जब्त की गई। आगे भी कार्रवाई चलते रहेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.