पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन में बुधवार को निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव के आगमन पर नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। लगातार निर्मली विधानसभा से पांचवी बार विधायक चुने जाने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विधायक को फूल के माला और गुलदस्ता से सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री प्रसाद यादव ने लगातार 5वीं बार विधानसभा के नेता चुने जाने पर विधानसभा के जनता को धन्यवाद अर्पित किया। साथ ही निर्मली विधानसभा में चौमुखी विकास के लिए लोगों को भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जल्द निर्मली में जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी। बरसात के समय नगर में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके लिए दमकल लगाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल कुमार साह ने की। मौके पर लौकहा के पूर्व विधायक सतीश कुमार साह, निर्मली प्रखंड अध्यक्ष नुथनी मंडल, मरौना प्रखंड अध्यक्ष अमरदेव कामत, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सीताराम चौधरी, जिला मंत्री अनिल कुमार कुमार उर्फ गोपाल साह, जदयू नेता देवनारायण साह, किसोरी साह, हरिनारायण नायक, समसूल जोहा, पवन कुमार कामत, कन्हैया कामत, अशोक कामत, जीवछ मेहता, संतोष पासवान, रामकुमार यादव, प्रोफेसर विमल कुमार राय, प्रोफेसर हेम नारायण साह, सुरेंद्र सिंह, बालेश्वर कामत, रामप्रसाद कामत, डगमारा के मुखिया रविंद्र कामत, गुरुदयाल भरमर, रामजी राम, सीताराम राम, धनराज मंडल, मनोज यादव, मनोज सिंह, फेकन बैठा, नुरुल हुदा, धनिक लाल कामत, रामू कामत, प्रवीण मंडल आदि थे।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.