• Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Supaul
  • Told The Characteristics Of The Party In The Meeting Of The District Working Committee In The BJP District Office

बैठक:भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक में पार्टी की विशेषताओं को बताया

सुपौल2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष व नेता - Dainik Bhaskar
जिला कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष व नेता
  • इथेनॉल प्लांट को मिली स्वीकृति, मिलेगा रोजगार

भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम कुमार राय ने की। जहां बैठक को संबोधित करते हुए सूबे के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि हमें पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता होने पर गर्व है। भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ता अपने कार्य कुशलता के बल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। विधायक सीधे मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री बनते हैं। उन्होंने कहा कि सुपौल में इथेनॉल प्लांट को स्वीकृति मिल चुकी है। जिसमें सैंकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

किसानों को मिल सकेगा मक्का, बांस, गन्ना का उचित मूल्य
किसानों को मक्का, बांस, गन्ना का उचित मूल्य मिल सकेगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा एवं क्षेत्र के लोग तरक्की करेंगे। उन्होंने कहा कि विरोधी दलों द्वारा कोविड वैक्सीन को लेकर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। जबकि हमारे यहां दुनिया का सबसे सुरक्षित एवं बेहतर वैक्सीन मुफ्त दिया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आम लोगों के बीच जाकर वैक्सीन को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम की हकीकत से अवगत कराएं एवं अधिक से अधिक लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित करें।

केंद्र सरकार की ओर से नवंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन : जिलाध्यक्ष
जिलाध्यक्ष राम कुमार राय ने कहा कि पार्टी एवं सरकार द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश का सभी कार्यकर्ता मन, मन एवं धन से इमानदारी के साथ पालन करते हैं। कोविड टीकाकरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए गए जन जागरूकता अभियान के परिणाम स्वरूप जिले के 370731 लोगों को टीका लग चुका है। पीएम मोदी द्वारा केन्द्र की ओर से गरीबों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। केन्द्र सरकार की ओर से कोविड को देखते हुए नवंबर माह तक कार्डधारियों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। वहीं पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि भाजपा की पहचान कमल का निशान है।

खबरें और भी हैं...